Advertisement
13 November 2018

आज भी घटे तेल के दाम, दिल्ली में 77.43 रुपये तो मुंबई में 82.94 रुपये बिक रहा पेट्रोल

File Photo

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का दौर जारी है। मंगलवार यानी आज एक बार फिर ईंधन सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी का फायदा घरेलू स्तर पर भी मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस गिरावट का ही फायदा है कि मंगलवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 13 पैसे सस्ता हुआ है। इस राहत के साथ राजधानी में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज 77.43 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, डीजल भी 12 पैसे सस्ता हुआ है। इस कटौती के साथ यह 72.19 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

मुंबई में भी घटे दाम

Advertisement

देश की आर्थ‍िक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। यहां भी एक लीटर पेट्रोल 13 पैसे सस्ता हुआ है। डीजल की कीमत भी 12 पैसे नीचे आई है। इस कटौती के साथ मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.94 आज देने पड़ रहे हैं। डीजल की बात करें तो इस खातिर भी आपको 75.64 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।

तो इस कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिल रही है राहत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल की कीमतों में राहत का दौर जारी है। अक्टूबर से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ रही है। इसका फायदा सीधे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत के तौर पर मिल रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: fuel prices, decrease, again in Delhi, mumbai, Petrol, Rs 77.43 per litre, 82.94 per litre
OUTLOOK 13 November, 2018
Advertisement