Advertisement
16 September 2022

बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति, जानें उनसे आगे कौन?

बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति, जानें उनसे आगे कौन?

हाल ही में फोर्ब्स ने रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की सूची जारी की है, जिसमें गौतम अडानी ने दुनिया के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अपने नाम कर लिया है। अब उनसे आगे केवल टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं।

फोर्ब्स के अनुसार, गौतम अडानी 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट 153.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। 149.7 बिलियन डॉलर संपत्ति के अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस चौथे और 105.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पांचवे सबसे आमिर व्यक्ति हैं।

Advertisement

पिछले एक साल में गौतम अडानी के अडानी एंरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के शेयरों के दाम 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके कारण वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में टॉप–5 में बने हुए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर के साथ फोर्ब्स की टॉप 10 अमीरों की सूची में आठवें स्थान पर आ गए हैं।

TAGS: Gautam Adani, now world's 2nd richest person, Forbes Billionaires List
OUTLOOK 16 September, 2022
Advertisement