Advertisement
27 November 2018

HDFC बैंक ने लॉन्च किया नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग ऐप, जानिए खासियत

HDFC बैंक ने लॉन्च किया नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग ऐप, जानिए खासियत

एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल इनोवेटिव समिट 2018 में नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉन्च किया। इसे बैंक ने पे, सेव एंड इन्वेस्ट तीन वर्गों में बांटा है। इससे ग्राहक की बैंक संबंधी सभी जरूरत पूरी हो सकेंगी।

ये हैं ऐप की सुविधाएं

इस ऐप में बायोमेट्रिक लॉग-इन (फिंगरप्रिंट, आईफोन X के लिए फेस आईडी), बिल और पेमेंट के नोटिफिकेशन, फंड ट्रांसफर की जगह मनी ट्रांसफर जैसे टर्म जैसे फीचर्स हैं। साथ ही एप में आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी लगा सकते हैं और बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं।

Advertisement

'लाइफस्टाइल के हिसाब से है ऐप'

ऐप के बारे में बोलते हुए एचडीएफसी डिजिटल बैंकिंग के कंट्री हेड नितिन चुग ने कहा, ‘नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग ऐप आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से डेवलप किया गया है। हमने मोबाइल की ताकत 2014 में ‘बैंक आपकी मुट्ठी में’ कैंपेन में जानी थी। आज जिस तरह लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, ऐप इस विकास को दर्शाता है।‘

 

 

TAGS: HDFC bank, mobile banking app, key features
OUTLOOK 27 November, 2018
Advertisement