29 August 2016
		
	
		कच्चा तेल 60 डॉलर के पार हुआ, तो भारत आर्थिक संकट में पड़ जाएगा : स्वामी
गूगल
			भारत कच्चे तेल की 80 प्रतिशत जरूरत आयात से पूरा करता है। कच्चे तेल के दाम में एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि का मतलब है कि भारत को हर साल 1.36 अरब डालर या 9,126 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे। स्वामी ने अपने फालोअर्स से पूछा कि क्या कोई कच्चे तेल के बारे में भविष्यवाणी कर सकता है। दिसंबर तक इसका मूल्य क्या होगा। भारत ने 2015-16 में कच्चे तेल के आयात पर 63.96 अरब डॉलर खर्च किए। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में खर्च की गई 112.7 अरब डॉलर की राशि का आधा है। 2013-14 में देश का कच्चे तेल के आयात पर खर्च 143 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में 48 डॉलर प्रति बैरल के औसत आयात मूल्य के हिसाब से आयात बिल 66 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
एजेंसी