Advertisement
15 July 2016

जेटली, अनंत ने जीएसटी पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की

जेटली, अनंत ने जीएसटी पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की | केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश कर रही है। जेटली ने मुलाकात के बाद कहा,  हम जीएसटी पर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने सभी बिन्दुओं पर चर्चा की है। मानसून सत्र शुरू होने पर, अपने संबंधित दलों के भीतर चर्चा होने के बाद हम फिर से मिलेंगे। मानसून सत्रा 18 जुलाई से शुरू हो रहा है।

मुद्दे पर सरकार कल विपक्षी पार्टी के पास पहुंची थी और कांग्रेस का समर्थन मांगा था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा में नेता विपक्ष आजाद और शर्मा से बात की थी। विधेयक कांग्रेस के कड़े विरोध के चलते लंबे समय से अटका पड़ा है।

 एजेंसी

TAGS: GST Bill, Arun Jaitley, Ananth Kumar, Ghulam Nabi Azad, Anand Sharma, जीएसटी विधेयक, अरूण जेटली, अनंत कुमार, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा
OUTLOOK 15 July, 2016
Advertisement