Advertisement
18 April 2017

दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस वर्ष सामान्य रहेगा: आईएमडी

दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस वर्ष सामान्य रहेगा: आईएमडी | google

96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच दीर्घावधि बारिश को सामान्य माना जाता है। 96 फीसदी से कम को सामान्य से नीचे और 104 से 110 फीसदी दीर्घावधि बारिश को सामान्य से ज्यादा माना जाता है।

आईएमडी ने पिछले वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया था लेकिन सामान्य बारिश ही हो सकी। पिछले वर्ष दक्षिण प्रायद्वीप में कम बारिश हुई थी और तमिलनाडु, कर्नाटक तथा केरल के कई हिस्से में सूखे की स्थिति बन गई थी। भाषा

TAGS: आईएमडी, मॉनसून, बारिश, मौसम, IMD, monsoon, rain
OUTLOOK 18 April, 2017
Advertisement