Advertisement
25 October 2019

आपका फोन ही छुड़ाएगा मोबाइल की लत, गूगल ने दिए ये 6 ऑप्शन

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने सोशल मीडिया पर घंटों बिताने वाले यूजर्स के लिए छह एप्स लॉन्च किए हैं। इन एप्स के जरिए लोगों को लगी फोन की लत से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही बार-बार फोन में मैसेज और नोटिफिकेशन चेक करने की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा। यूजर्स के लिए गूगल के अनलॉक क्लॉक, पोस्ट बॉक्स, पेपर फोन, डेजर्ट आईलैंड, वी फ्लिप और मॉर्फ एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध हैं। कंपनी के ये लेटेस्ट एप्स यूजर्स की टाइम मैनेजमेंट में सहायता करने के साथ डिजिटल एक्टिविटी पर भी नजर बनाए रखेंगे।

अन्य टेक कंपनियां जल्द इस तरह के टूल करेंगी पेश

गूगल का कहना है कि कंपनी के इन एप्स के लॉन्च के बाद ही अन्य टेक कंपनियां भी यूजर्स के लिए अपने लेटेस्ट डिवाइस में इस तरह के टूल देंगी। वर्ष 2018 में कंपनी ने इन एप को पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन में सपोर्ट दिया था। अब हाल ही में लॉन्च हुए एप्स को एंड्रॉयड के यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

Advertisement

अनलॉक क्लॉक

गूगल का नया एप यूजर्स के फोन में लाइव वॉलपेपर की तरह काम करेगा। इससे यूजर्स को जानकारी मिल जाएगी कि उन्होंने दिन में कितनी बार फोन अनलॉक किया है। एप इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स को फोन में नहीं दिखाई देगा, लेकिन यह लाइव वॉलपेपर की रूप में लाइब्रेरी में दिखेगा।

पोस्ट बॉक्स

गूगल का नया एप टिपिकल पोस्ट बॉक्स की तरह काम करेगा। यूजर्स इस एप के जरिए सभी नोटिफिकेशन को तय किए गए समय पर ही देख सकेंगे। यूजर्स इस एप से जरूरी काम को ध्यान से कर सकते हैं। पोस्ट बॉक्स एप गूगल प्ले स्टोर पर उपब्ध है। 

वी फ्लिप

गूगल का यह नया एप तकनीक की बजाय आपको फिजिकल वर्ल्ड में रहने के लिए प्रेरित करेगा।

पेपर फोन

कंपनी के इस एप के जरिए यूजर्स आसानी से डिजिटल बुकलेट बना सकेंगे, जिससे कागज की बर्बादी नहीं होगी। साथ ही यूजर्स इस एप के जरिए सभी चीजों को स्टोर कर पाएंगे, जिनमें कैलेंडर इंफॉर्मेश, कॉन्टैक्ट और अन्य चीजें शामिल हैं। एंड्रॉयड यूजर्स पेपर फोन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

डेजर्ट आईलैंड

गूगल का नया एप यूजर्स को ज्यादा एप्स इस्तेमाल किए बिना रहने का चैलेंज देता है। वहीं, इस एप का लक्ष्य है कि टेक्नोलॉजी की निर्भरता को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसके अलावा यह एप यूजर के पूरे दिन की हर एक गतिविधि पर नजर रखता है।

मॉर्फ एप

यूजर्स इस एप से अपनी लोकेशन और टाइम के हिसाब से जरूरी काम पर ध्यान लगा सकते हैं। वहीं, यह एप एंड्रॉयड लॉन्चर की तरह काम करेगा। इसके अलावा मॉर्फ एप अपने यूजर्स को सही एप का सुझाव देता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: phone, addiction, rid, Google, six apps
OUTLOOK 25 October, 2019
Advertisement