Advertisement
04 November 2016

इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

google

आईआईटीएफ का आयोजन करने वाले वाणिज्य मंत्रालय के उपक्रम भारत व्यापार संवर्धन संगठन :इटपो: के महाप्रबंधक जे. गुना शेकरन ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी। प्रगति मैदान में हर साल 14 से 27 नवंबर तक आईआईटीएफ का आयोजन किया जाता है।

शेकरन ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी सभी राज्य मेले में भाग लेंगे। 24 राज्य मंडप होंगे और केन्द्र शासित प्रदेशों सहित कुल 31 मंडप होंगे। केन्द्र सरकार के विभाग भी विभिन्न मंडपों में अपनी गतिविधियों के साथ उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मंडप भवन दूसरे स्थानों पर लगेंगे लेकिन सभी राज्य भागीदारी करेंगे। हरियाणा पेवेलियन को तोड़ दिया गया है। यह अब दूसरे स्थान पर लगेगा। इसी प्रकार रक्षा मंत्रालय का पवेलियन भी अब वहां नहीं है।

डिजिटल इंडिया के लिये भारत सरकार ने डिजिटल साक्षरता अभियान-दिशा की शुरुआत की है। देश में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिये 21 जुलाई 2014 को इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत इलेक्टाॅनिक हस्ताक्षर सुविधा के साथ डिजिटल लाॅकर डिजि-लाॅकर जुलाई 2015 में शुरु की गई। इसके तहत विभिन्न संगठन और व्यक्तिगत स्तर पर अपने सभी कानूनी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकेंगे। इसके अलावा 30 मई 2016 को डिजिटल रथ की शुरुआत की गई। इसमें देश के 657 जिलों में दूरदराज इलाकों में डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। भाषा एजेंसी 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

TAGS: प्रगति मैदान, व्‍यापार मेला, दिल्‍ली, डिजिटल इंडिया, digital india, india, pragati maidan, trade fare
OUTLOOK 04 November, 2016
Advertisement