Advertisement
17 October 2020

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार पंद्रहवें दिन स्थिर, जानें कितनी है कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार पंद्रहवें दिन स्थिर, जानें कितनी है कीमत

पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को लगातार 15वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 25 दिन से स्थिर हैं।  पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

Advertisement

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

कीमत रुपये प्रति लीटर में....

 

शहर

डीजल

पेट्रोल

दिल्ली

70.46

81.06

मुंबई

76.86

87.74

कोलकाता

73.99

82.59

चेन्नई

75.95

84.14

 

TAGS: पेट्रोल-डीजल, दाम, लगातार पंद्रहवें दिन, स्थिर, जानें कीमत, Petrol and diesel prices, stable, 15th consecutive day, know the price
OUTLOOK 17 October, 2020
Advertisement