Advertisement
09 November 2020

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 38वें दिन स्थिर, जानिए क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 38वें दिन स्थिर, जानिए क्या है कीमत

वैश्विक महामारी कोविड-19 के विश्व के कई देशों में फिर जोर पकड़ने और लॉकडाउन लगाने से मांग घटने की आशंका और कच्चे के दामों में नरमी रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार 38वें दिन भी कोई फेरबदव नहीं हुआ।

घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 48 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

Advertisement

कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

कीमत रुपये प्रति लीटर में....

 

शहर

डीजल

पेट्रोल

दिल्ली

70.46

81.06

मुंबई

76.86

87.74

कोलकाता

73.99

82.59

चेन्नई

75.95

84.14

 

TAGS: Petrol, diesel prices, steady, 38th consecutive days, know the price, पेट्रोल-डीजल, दाम, लगातार 38वें दिन, स्थिर, जानिए कीमत
OUTLOOK 09 November, 2020
Advertisement