Advertisement
28 October 2018

तेल की कीमतों में लगातार 11वें दिन कटौती, पेट्रोल 40 पैसे सस्ता

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब गिरावट जारी है। लगातार 11वें दिन आम जनता को राहत देते हुए आज 40 पैसों की कटौती की गई है। इस प्रकार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे की कटौती के साथ 80.05 प्रतिलीटर हैं। वहीं, मुंबई में 0.39 पैसे की गिरावट के साथ 85.54 प्रतिलीटर हो गया है।

दिल्ली में डीजल की बात करें तो इसके दाम 0.33 पैसे की कटौती के साथ 74.05 प्रतिलीटर हैं। वहीं, मुंबई में 0.35 पैसे की गिरावट के साथ 77.61 प्रतिलीटर हो गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम घटाए गए थे। जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 35 पैसे की कटौती हुई थी।

Advertisement

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। सउदी अरब की ओर से कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा।

सउदी के इस ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।

TAGS: Petrol&diesel, prices, decrease, Rs 0.40 & Rs 0.33 respectively
OUTLOOK 28 October, 2018
Advertisement