Advertisement
13 December 2018

चुनावी नतीजों के बाद बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 70.29 रु प्रति लीटर हुआ

पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्‍ली में गुरुवार को पेट्रोल का दाम 9 पैसे बढ़ गया। वहीं, इस दौरान डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 70.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.66 रुपये प्रति लीटर है।

ये है महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें..

पेट्रोल की कीमतें

Advertisement

शहर

दाम (प्रति लीटर)

दिल्ली

70.29 रुपए

मुंबई

75.91 रुपए

चेन्नई

72.94 रुपए

कोलकाता

72.38

   

डीजल की कीमतें

शहर

दाम (प्रति लीटर)

दिल्ली

64.66 रुपए

मुंबई

67.66 रुपए

चेन्नई

68.26 रुपए

कोलकाता

66.40 रुपए

क्या है वजह?

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल के दाम नीचे आए हैं। हालांकि ओपेक देशों के कच्चे तेल के उत्पादन में कमी का फैसला करने के बाद एक बार फिर से तेल की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

एक सप्‍ताह बाद बढ़े दाम

दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत में यह बढ़ोतरी करीब एक सप्‍ताह बाद हुई है। इससे पहले 7 दिसंबर को पेट्रोल 22 पैसे महंगा हुआ था जबकि डीजल के दाम 10 दिसंबर को आखिरी बार बढ़े थे. तब डीजल के दाम 71 पैसे बढ़े थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: petrol price, delhi, mumbai, today
OUTLOOK 13 December, 2018
Advertisement