Advertisement
10 September 2018

जानिए, पेट्रोल-डीजल पर कौन सा राज्य कितना 'वैट' वसूल रहा है

इस वक्‍त पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 80 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 72 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर के दर पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक दामों पर बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88 रुपये 12 पैसे और डीजल 77 रुपये 32 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

तेल के बढ़ते दाम से एक तरफ जहां आम नागरिक परेशान है, वहीं इससे राज्‍यों को अच्‍छी कमाई हो रही है। ऐसा पेट्रोल-डीजल पर राज्‍यों द्वारा वसूले जाने वाले वैट की वजह से है। अलग-अलग राज्‍यों में वैट की अलग-अलग दरें हैं।

क्या है वैट?

Advertisement

वैल्यू ऐडेड टैक्स या वैट एक किस्म का बिक्री कर है जिसे उपभोक्ता व्यय पर उस राज्य की सरकार लेती हैं जहां अंतिम उपभोक्ता रहता है। वैट और बिक्री कर में अंतर सिर्फ ये है कि ये पहली या आखिरी जगह पर ही नहीं लिया जाता यानि कि ये सिर्फ एक ही जगह वसूल नहीं होता बल्कि इसकी वसूली कई चरणों में और किश्तों में होती है।

वैट की प्रणाली कुछ ऐसी है कि जो उत्पाद किसी राज्य में आयात या उपयोग किए जाते हैं वहां का पहला विक्रेता सबसे पहले कर देता है और उसके बाद के विक्रेता उसमें जुड़ने वाली कीमत पर ही कर देते हैं।

वैट किसी भी देश के जीडीपी  का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हालांकि, वैट निर्माताओं द्वारा सरकार को भरा जाता है, परन्तु वास्तव में यह टैक्स, ग्राहक, वस्तु को खरीदने के समय भरते है, निर्माता सिर्फ कर सरकार तक पहुंचाने का काम करता है।

पेट्रोल में महाराष्‍ट्र और डीजल में आंध्र प्रदेश अव्‍वल

इस वक्‍त महाराष्‍ट्र में पेट्रोल पर सबसे ज्‍यादा टैक्‍स वसूला जा रहा है। यहां पेट्रोल 88.12 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है, जिसमें 38.52 रुपए वैट शामिल है।

डीजल की बात करें तो सबसे ज्‍यादा टैक्‍स आंध्र प्रदेश में लग रहा है। डीजल में 28.31 फीसदी वैट वसूला जा रहा है। जबकि पेट्रोल पर यहां 35.93 फीसदी वैट लगाया जाता है।

किस राज्य में कितना वैट

राज्य

पेट्रोल

डीजल

 

सेल टैक्स/वैट

आंध्र प्रदेश

35.93%

28.31%

बिहार

24.68%

18.32%

छत्तीसगढ़

26.94%

25.77%

दिल्ली

27.00%

17.25%

गुजरात

25.45%

25.54%

हरियाणा

26.25%

17.22%

जम्मू-कश्मीर

27.47%

17.06%

झारखंड

26.51%

23.26%

कर्नाटक

30.24%

20.20%

केरल

30.38%

23.84%

मध्य प्रदेश

35.98%

23.22%

महाराष्ट्र – मुंबई, थाणे और नवी मुंबई

39.54%

24.81%

महाराष्ट्र (Rest of State)

38.52%

21.92%

ओडिशा

24.58%

25.01%

पंजाब

35.25%

16.82%

तमिलनाडु

32.11%

24.04%

तेलंगाना

33.26%

25.98%

उत्तराखंड

27.99%

16.79%

उत्तर प्रदेश

27.73%

16.82%

पश्चिम बंगाल

25.27%

17.56%

     
     

 राजस्थान सरकार ने घटाया वैट

राजस्थान सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट को चार-चार प्रतिशत कम करने की घोषणा की। इससे राज्य में पेट्रोल व डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के तहत हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में एक सभा में पेट्रोलियम ईंधन सस्ता करने वाले इस निर्णय की घोषणा की। इसके तहत राज्य में वैट पेट्रोल पर 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: state, vat, collection, petrol, diesel
OUTLOOK 10 September, 2018
Advertisement