Advertisement
12 December 2022

लोकसभा में क्यों बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 'संसद में बैठे कुछ लोग जल रहे हैं'

ट्विटर/एएनआई

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में भारत की अर्थव्यवस्था पर सवाल किया गया, जिसके जवाब में सदन का माहौल थोड़ा गर्मा गया। तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अनुमुला रेवंत रेड्डी ने प्रश्नकाल को दौरान प्रधानमंत्री मोदी के एक पुराने बयान को सामने रखकर देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल किया, जिसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की मज़बूत अर्थव्यवस्था को देखकर कुछ लोगों को जलन हो रही है।

इस बीच लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है। भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं। भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा <a href="https://t.co/QBeLE8oEJA">pic.twitter.com/QBeLE8oEJA</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1602190720814977025?ref_src=twsrc%5Etfw">December 12, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

वित्त मंत्री सीतारमण ने आगे कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है कि उसे यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना है कि डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव बहुत अधिक न हो।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Finance Minister Nirmala Sitharaman, Lok Sabha, Parliament
OUTLOOK 12 December, 2022
Advertisement