Advertisement
01 April 2023

सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, वित्त वर्ष के पहले दिन 92 रुपये तक की राहत, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में आपको एलपीजी सिलेंडर के घटे दामों की अच्छी खबर सुनने को मिली है। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि के दामों की समीक्षा करती है और इनमें बदलाव करती है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है और ये कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज 92 रुपये तक की कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है और ये सस्ते हुए हैं।

 यहां देखें लिस्ट

Advertisement

शहर

नए दाम

पुराने दाम

दिल्ली

2028.00

2119.50

कोलकाता

2132.00

2221.50

मुंबई

1980.00

2071.50

चेन्नई

2192.50

2268.00

हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले के दामों पर ही स्थिर हैं। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हैं। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पिछले महीने 50 रुपये महंगा किया गया था और 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: LPG cylinder, relief of up to Rs 92, financial year, New Rate
OUTLOOK 01 April, 2023
Advertisement