Advertisement
01 August 2022

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नई कीमतें

आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए दाम आज जारी किए गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट के अनुसार एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि एलपीजी सिलेंडर के रेट में मिली आज राहत कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले को मिली है।

आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये के बदले 1976.50 रुपये में मिलेगा। जबकि कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।

वहीं बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट पिछले दो वर्ष में बेहताशा बढ़े हैं, मगर नए रेट के अनुसार आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृध्दि की गई थी।

TAGS: एलपीजी सिलेंडर, LPG Price Today, LPG cylinder
OUTLOOK 01 August, 2022
Advertisement