Advertisement
09 July 2020

आत्मनिर्भर भारत का मतलब दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया ग्लोबल वीक 2020 में कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' का मतलब स्वयं तक सीमित होना या दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं है। इसका मतलब 'सेल्फ सस्टेनिंग' और 'सेल्फ जेनरेटिंग' होना है।

पीएम मोदी ने कहा कि महामारी ने एक बार फिर दिखाया है कि भारत की दवा इंडस्ट्री सिर्फ भारत के लिए ही संपदा नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी है। भारत ने दवायों की लागत कम करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, खासतौर से विकासशील देशों के लिए।

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ भारत लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर वैश्विक महामारी के साथ लड़ रहा है, दूसरी ओर हमारा इतना ही ध्यान देश की अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य पर भी है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने निरंतर प्रयास किया है कि कोरोना के इस समय में सामान्य जन की पीड़ा को साझा किया जाए, उसको कम किया जाए। प्रधानमंत्री ने आम जन की मदद संबंधी सरकारी याेजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

अब मुफ्त राशन की इस योजना को नवंबर के अंत तक बढ़ा दिया गया है।

TAGS: इंडिया ग्लोबल वीक 2020, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आत्मनिर्भर भारत, अर्थव्यवस्था, कोरोना महामारी
OUTLOOK 09 July, 2020
Advertisement