Advertisement
31 May 2021

तेल की मार: मई में 16 दिन बढ़े दाम, पेट्रोल 3.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ

प्रतीकात्मक तस्वीर

पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। मई में 16 दिन इनके दाम बढ़ाये गये जिससे दिल्ली में पेट्रोल 3.83 रुपये रिपीट 3.83 रुपये तथा डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली समेत देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 29 पैसे तक और डीजल की 28 पैसे तक बढ़े। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 94.23 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 85.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से हर बढ़ोतरी के साथ इनके दाम नये रिकॉर्ड बना रहे हैं।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल 28-28 पैसे महंगे हुये। एक लीटर पेट्रोल 100.47 रुपये का और एक लीटर डीजल 92.45 रुपये का हो गया।
चेन्नई में इनके दाम 25-25 पैसे बढ़े और पेट्रोल 95.76 रुपये तथा डीजल 89.90 रुपये प्रति लीटर बिका।
कोलकाता में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 94.25 रुपये और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

Advertisement

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 94.23—————— 85.15
मुंबई-—————100.47—————— 92.45
चेन्नई—————-95.76-—————-89.90
कोलकाता————94.25—————-—88.00

TAGS: पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पेट्रोल, पेट्रोल दाम, डीजल दाम, पेट्रोल हुआ महंगा, Petrol-diesel, petrol in Delhi, petrol price, diesel price, petrol becomes expensive
OUTLOOK 31 May, 2021
Advertisement