Advertisement
24 April 2017

जून से हिंदरेल ऐप्‍प देगा सारी जानकारी, यात्रा आपकी होगी आसान

google

मीडिया के मुताबिक इस ऐप्‍प में यात्रियों को ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, देरी, कैंसिल हुई रेलगाड़ियों के बारे में सूचना, गाड़ी कौन से प्लेटफॉर्म नंबर पर आएगी, गाड़ी कहां चल रही है और ट्रेन में खाली बर्थ के बारे में पता चलेगा। इस नए ऐप में इसके अलावा और भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें टैक्सी की बुकिंग, कुली, वेटिंग रुम, होटल में बुकिंग, यात्रा पैकेज, ई-कैटेरिंग और अन्य यात्रा संबंधी सेवाओं की जानकारी मिलेगी।

रेलवे ये सारी सुविधाएं सेवा प्रदाताओं के साथ राजस्व साझाकरण मॉडल के तौर पर उपलब्ध कराएगा। रेलवे के पास ट्रेन के जुड़ी भरोसेमंद सूचनाएं नहीं मिलने की यात्रियों की शिकायतों का अंबार रहता है खास तौर पर ट्रेनों के लेट होने के संबंध में। इसी वजह से रेल मंत्रालय इस तरह का ऐप्‍प लांच कर रहा है।

TAGS: हिंदरेल, ऐप्‍प, रेल मंत्रालय, hind rail, rail ministry, app
OUTLOOK 24 April, 2017
Advertisement