Advertisement
20 August 2015

एअर इंडिया के नए प्रमुख बने अश्विनी लोहानी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एअर इंडिया के बतौर सीएमडी लोहानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी कार्मिक एवं ‌प्रशिक्षण विभाग की ओर से दी गई। फिलहाल वह भोपाल में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं।

सन 1982 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी नंदन का दूसरा कार्यकाल पिछले साल अक्टूबर में बढ़ाकर 21 अगस्त तक कर दिया गया था। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें पहला विस्तार 11 अगस्त को मिला था। बार-बार कार्यकाल बढ़ाने से नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया बाधित हो रही थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अश्विनी लोहानी, रोहित नंदन, एअर इंडिया, Rohit Nandan, Ashwani Lohani, Air India
OUTLOOK 20 August, 2015
Advertisement