Advertisement
23 April 2016

एलपीजी का आयात दोगुना करेगा भारत

वर्ष 2015-16 में भारत ने 3.8 बिलियन डॉलर में 88 लाख टन एलपीजी का आयात किया था। दुनियाभर में एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं। इस कारण आयातित एलपीजी के मूल्य बढ़ने की संभावना है। पेट्रोलियम मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, देश में अभई 16.64 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं। इस संख्या में अगले तीन वर्षों में 55 फीसद तक की बढ़ोतरी हो सकती है। एक मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच करोड़ लोगों को मुफ्त में एलपीजी देने की योजना का ऐलान करने वाले हैं, जिसपर आठ हजार करोड़ रुपए का खर्च आने वाला है। गरीबी की रेखा से नीचे वालों के लिए यह योजना होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: एलपीजी, आयात, दोगुना, भारत सरकार, पश्चिम एशिया, बांग्लादेश, ईरान
OUTLOOK 23 April, 2016
Advertisement