Advertisement
03 September 2015

मैगी की वापसी से पहले रामदेव ने लांच किया आटा नूडल्‍स

मैगी की वापसी से पहले रामदेव ने लांच किया आटा नूडल्‍स

मैगी नूडल्‍स पर मचे विवाद के बीच बाबा रामदेव में अपनी आटा नूडल्‍स बाजार में उतार दिया है। आज हरिद्वार में अपने आटा नूडल्‍स की लांचिंग के मौके पर बाबा रामदेव ने लोगों को अपने हाथ से स्‍वदेशी नूडल्‍स परोसकर खिलाए। रामदेव का कहना है कि इस नूडल्‍स में कोई भी नुकसानदेह चीज नहीं है और स्‍वदेशी प्रक्रिया से निर्मित यह उत्‍पाद पूरी तरह सुरक्षित है। 

गौरतलब है कि नेस्‍ले के मैगी में खतरनाक तत्‍वों की मात्रा स्‍वीकार्य सीमा से अधिक पाए जाने के आरोपों के बाद देश भर में मैगी पर प्रतिबंध लग गया था। लेकिन पिछले दिनों बंबई हाईकोर्ट ने यह प्रतिबंध हटाते हुए नए सिरे से मैगी की जांच के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक नेस्‍ले की मैगी दोबारा बाजार में आ सकती है। लेकिन इससे पहले की बाबा रामदेव ने पतंजलि में निर्मित अपनी मैगी बाजार में उतारकर मैगी को टक्‍कर देने की तैयारी कर ली है। 

 

TAGS: बाबा रामदेव, पतंजलि, आटा नूडल्‍स, मैगी, प्रतिबंध, स्‍वदेशी
OUTLOOK 03 September, 2015
Advertisement