Advertisement
16 October 2018

रुपये में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 73.92 के स्तर पर पहुंचा रुपया

रुपये में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 73.92 के स्तर पर पहुंचा रुपया | File Photo

बैंकों एवं आयातकों की डॉलर मांग आने से मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 73.92 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। रुपया पिछले दिन के मुकाबले मजबूत होकर 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन शीघ्र ही इसने बढ़त खो दी।     

डीलरों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी निवेशकों की लिवाली तथा घरेलू शेयर बाजार के बढ़त में खुलने से गिरावट पर लगाम रही। इनके अलावा कमजोर निर्यात के आंकड़ों ने भी रुपये को भी कमजोर किया।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में निर्यात पांच महीने बाद नकारात्मक हो गया। आलोच्य माह के दौरान निर्यात 2.15 प्रतिशत सिकुड़कर 27.95 अरब डॉलर पर आ गया। सोमवार को रुपया 26 पैसे कमजोर होकर 73.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 89.17 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 34,954.27 अंक पर रहा।

TAGS: Rupee, softens, 9 paise, against US dollar, early trade
OUTLOOK 16 October, 2018
Advertisement