Advertisement
14 February 2022

शेयर मार्केट धड़ाम: सेंसेक्स 747.08 और निफ्टी 531.91 अंक गिरा, टीसीएस को हुआ भारी नुकसान

प्रतीकात्मक तस्वीर

सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार शेयर मार्केट के लिए निराशाजनक रहा। साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन ही आज एक बार फिर शेयर मार्केट क्रैश कर गया। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 747.08 अंक यानी 3% गिरकर 56,341.59 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी 531.95 अंक यानी कि 3.06% गिरकर 16,842.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में देखें तो टीसीएस को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील में देखी गयी। वहीं एनएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक  इंडेक्स में देखने को मिली। मार्केट बंद होने के बाद यह 5.95 फीसदी के नुकसान में रहा।

आपको बता दें कि आज सुबह भी शेयर मार्केट की शुरुआत निराशाजनक रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,197.86 अंक (2.06%) की भारी गिरावट के साथ 56955.06 के स्तर पर, वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 348.00 अंक (2.00 %) फिसलकर 17026.80 के स्तर पर खुला था।

Advertisement

सुबह बाजार खुलते वक्त बीएसई पर टीसीएस के अलावा सभी बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स खतरे के निशान पर थे, जिसमें एनटीपीसी, सन फार्मा, आईटीसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, रिलायंस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार खुलते ही गिर गया था और मार्केट की बंदी भी लाल निशान पर हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 733 अंक टूटकर 58,152 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 231 अंक गिरकर 17,375 पर बंद हुआ था।

घरेलू बाजार में इस धड़ाम का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट है। माना जा रहा है कि यूक्रेन पर रूस का हमला की आशंका के कारण वैश्विक बाजार कमजोर प्रदर्शन कर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Share Market, Nifti, Sensex, BSE, NSE
OUTLOOK 14 February, 2022
Advertisement