Advertisement
24 July 2017

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स नई ऊंचाई पर

बड़े स्टॉक में खरीदारी और घरेलू अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मिल रहे सकारात्म संकेतों के चलते सोमवार को मार्केट नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। आज निफ्टी पहली बार 9950 के स्तर से ऊपर और सेंसेक्स 32200 के ऊपर बंद हुआ है।

सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में सेंसेक्स 217 अंक बढ़ कर 32246 के स्तर पर और निफ्टी 51 अंक बढ़ कर 9966 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी के अलावा सरकारी बैंकों ने बैंकिंग इंडेक्स को लीड किया। 

इसके अलावा सोमवार के कारोबार में बाजार ने नया इंट्रा डे ऑल टाइम हाई भी छुआ। निफ्टी ने 9982 इंट्रा-डे हाई बनाया। सेंसेक्स ने भी पहली बार 32200 के लेवल को तोड़ते हुए 32321 को छुआ। ध्यान रहे यह पहली बार है जब सेंसेक्स ने 32300 का स्तर तोड़ा है। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है।

Advertisement

इसके पहले आज सुबह सेंसेक्स 73 अंक की तेज़ी के साथ 32,100.22 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 21.55 अंकों की बढ़त के साथ 9,936.80 के स्तर पर खुला।

ग्लोबल शेयर बाज़ारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी का दौर बरकरार रहा। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया। बाज़ार खुलने के 1 घंटे के अंदर सेंसेक्स 32195 के स्तर पर पहुंच गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: stock market, sensex, nifty
OUTLOOK 24 July, 2017
Advertisement