Advertisement
26 March 2015

शुरूआती कारोबार में सेसेंक्स 215 अंक कमजोर

गूगल

वैश्विक बाजार में कमजोर रूख के बीच कारोबारियों द्वारा माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों की बिकवाली बढ़ाए जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार के शुरूआती कारोबार में 215 अंक टूटकर 28,000 अंक के नीचे चला गया है।

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान 624.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो बुधवार के शुरूआती कारोबार में 215.03 अंक अथवा 0.76 फीसद और घटकर 27,896.80 अंक पर आ गया है।

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 65.90 अंक अथवा 0.77 फीसद घटकर 8,464.90 अंक पर आ गया है। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रूख के बीच कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों का निपटान बढ़ाए जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

TAGS: सेसेंक्स, बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज, सेसेंक्स कमजोर, निफ्टी
OUTLOOK 26 March, 2015
Advertisement