Advertisement
09 May 2022

शेयर मार्केट: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713.49 अंक टूटा, निफ्टी भी 248.7 अंक फिसली

वैश्विक बाजारों में बिकवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के बाद, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिला। इसके साथ ही इक्विटी बेंचमार्क को सोमवार को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 713.49 अंक गिरकर 54,122.09 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 248.7 अंक टूटकर 16,162.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक फर्मों में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शुरुआती सौदों में प्रमुख लूजर रहे, वहीं पावर ग्रिड इकलौता गेनर रहा।

Advertisement

एशिया की बात करें तो टोक्यो और कोरिया का बाजार निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई मामूली रूप से ऊपर कारोबार कर रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "एशियाई बाजारों में सोमवार को उतार-चढ़ाव की शुरुआत हुई, क्योंकि अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स ने दरों की चिंताओं पर शुरुआती गिरावट दर्ज की, जबकि शंघाई में कड़े लॉकडाउन ने वैश्विक आर्थिक विकास और संभावित मंदी के बारे में चिंता जताई।"

अमेरिका में स्टॉक एक्सचेंज शुक्रवार को भी गिरे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत बढ़कर 112.92 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स 866.65 अंक या 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था।
निफ्टी 271.40 अंक या 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 16,411.25 पर बंद हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Share Market Opening, Share Market Ending, Sensex, Nifty, BSE, NSE
OUTLOOK 09 May, 2022
Advertisement