Advertisement
22 January 2018

शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड, निफ्टी 10926, सेंसेक्स 35700 पर पहुंचा

वैश्व‍िक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की वजह से शेयर बाजार का लगातार रिकॉर्ड बनाना जारी है। पिछले हफ्ते से शेयर बाजार में बनी तेजी इस हफ्ते के पहले दिन भी कायम है।

इस तरह बाजार में बढ़त से जहां सेंसेक्स 35700.72 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं निफ्टी ने 10926 के नए स्तर को छुआ।

फिलहाल निफ्टी 8.85 की तेजी के साथ 10,903.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 102.40 की बढ़ोतरी के साथ 35,613.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को निफ्टी ने अपना पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया था। शुक्रवार को निफ्टी पहली बार 10895 के पार पहुंचकर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स ने भी नया रिकॉर्ड रचा। सेंसेक्स भी 35512 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Stock market, new record, Nifty 10926, Sensex reaches 35700
OUTLOOK 22 January, 2018
Advertisement