Advertisement
26 February 2021

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1800 से ज्यादा अंकों की भारी गिरावट

file photo

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी से गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 1800 अंकों तक की गिरावट आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 14,600 के स्तर के नीचे पहुंच गया है।

दोपहर 12.42 बजे सेंसेक्स में 1816.39 अंकों की गिरावट आई जिसके बाद सेंसेक्स 49,222.92 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। 01.08 बजे सेंसक्स में 1,647.93 अंकों यानी 3.23 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 49,391 के स्तर पर था। और निफ्टी 484.55 अंको यानी 3.21 फीसदी गिरावट के साथ 14,612.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को औंधे मुंह गिरकर खुला। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 50,000 अंक से नीचे फिसल गया। बीएसई का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 50256.71अंक पर खुला और देखते ही देखते थे 50400.39 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली शुरू हो गई जिससे यह 49950.75 अंक के निचले स्तर तक फिसला। अभी यह 847.19 अंक गिरकर 50192.19 अंक पर कारोबार रहा है।

Advertisement

एनएसई का निफ्टी गिरकर 14888.60 अंक पर खुला। इसके बाद यह 14919.45 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली होने से यह 14777.55 अंक के निचले स्तर तक फिसला। अभी यह 227.40 अंक गिरकर 14870.25 अंक पर कारोबार कर रहा है।

फाइनेंशियल और पीएसयू बैंकिंग सेंक्टरों में भारी गिरावट

बाजार विषेशज्ञों का कहना है कि यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण हुई है। न्यूयार्क स्टॉक एक्सजेंज के इंडेक्स में गिरावट आने का असर एशियाई और घरेलू बाजारों में दिख रहा है।

आज मार्केट क्योजिंग के बाद राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय 2020-21 (एनएसओ) की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुसार जारी करने वाला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय अर्खव्यवस्था इसके पहले की दो तिमाहियों में कॉन्ट्रेक्शन देखने के बाद तीसरी तिमाही में ग्रोथ देख सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Stock market, शेयर बाजार, शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1800 से ज्यादा अंकों की गिरावट, घरेलू शेयर बाजार, stock market crash, Sensex declines by more than 1800 points, domestic stock market
OUTLOOK 26 February, 2021
Advertisement