Advertisement
06 May 2015

क्यों लुढ़कता जा रहा है बाजार

 जानकारों की राय है कि इसकी कई वजहें हैं जिनमें विदेशी बाजार में गिरावट भी इसका एक मुख्य कारण है। आज सेंसेक्स 2700 अंक से नीचे चला गया है जबकि निफ्टी भी 8100 अंकों के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे पहुंच चुका है। जानकारों के आकलन के मुताबिक ये वजहें भी बाजार को कमजोर करने में अहम भूमिका निभा रही हैंः

  1. आईटी सेक्टर के कमजोर नतीजे
  2. अमेरिकी बॉण्ड बाजार की हलचल
  3.  कमजोर नतीजों और सुधार योजनाओं के अटकने से विदेशी संस्‍थागत निवेशक (एफआईआई) पीछे हटने लगे हैं।
  4. चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर आए हैं।
  5. कच्चे तेल में गिरावट का दौर थम चुका है।
  6. सऊदी अरब और यमन में ताजा विवाद से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है।
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: शेयर बाजार, विदेशी संस्‍थागत निवेशक, आईटी सेक्टर, कमजोर नतीजे, अमेरिकी बॉण्ड बाजार
OUTLOOK 06 May, 2015
Advertisement