Advertisement
31 October 2021

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस : मुनमुन के बाद अब अरबाज मर्चेंट भी आर्थर रोड जेल से रिहा

एएनआई

मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में सुपस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई के बाद अब मुनमुन धमेचा भी रविवार सुबह बायकुला जेल से रिहा हो गई हैं। मुनमुन के बाद अब अरबाज मर्चेंट के भी जल्द ही आर्थर रोड जेल से बाहर आ चुके हैं। 

बेटे की जमानत का इंतजार कर रहे अरबाज के पिता ने बताया कि अरबाज शाम को बाहर आ जाएगा, अभी मैं उससे मिलने आया हूं।

दरअसल अरबाज और मुनमुन को आर्यन खान के साथ ही 29 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। आर्यन खान तो 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए, लेकिन इन दोनों की रिहाई कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से अटक गई थी।

Advertisement

बता दें कि मुंबई ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंड्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन खान के बाद अब उनके दोस्त अरबाज और मुनमुन को भी जमानत मिल चुकी है। लेकिन, इसके बाद भी अरबाज और मुनमुन को 30 अक्टूबर की रात जेल में ही बिताना पड़ी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस, आर्यन खान, मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, नारकोटिक्स कंड्रोल ब्यूरो, एनसीबी, Mumbai Cruise Drugs Case, Aryan Khan, Munmun Dhamecha, Arbaaz Merchant, Narcotics Control Bureau, NCB
OUTLOOK 31 October, 2021
Advertisement