Advertisement
22 March 2021

67वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड: 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म , कंगना बेस्ट एक्ट्रेस, बाजपेयी-धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

Social Media

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से पुरस्कारों के ऐलान में देरी हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था। 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर,ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। सुशांत की ये आखिरी फिल्म थी।

वहीं, अभिनेत्री कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। ये पुरस्कार उन्हें फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कृत किया चुका है। पल्लवी जोशी को द ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। सुपरडीलक्स फिल्म के लिए विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार 'ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा' को मिला है। वहीं, स्पेशल मेंशन पुरस्कार 'बिरियानी', 'लता भगवान करे' (मराठी), 'जोना की पोरबा' (आसमिया), 'पिकासो' (मराठी) को मिला है। सिक्किम को 'सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार' 2019 मिला है। नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी भाषा की फिल्म 'एन इंजीनियर्ड ड्रीम' को मिला है। बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए मिला है।

Advertisement

भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) के लिए चुना गया हैं। इससे पहले पिंजर और सत्या के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है। ये पुरस्कार धनुष को असुरन (तमिल) के लिए मिला है।

 

    

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 67th National Film Awards: Kangana Ranaut, Manoj Bajpayee, Dhanush
OUTLOOK 22 March, 2021
Advertisement