Advertisement
01 October 2022

अभिनेता अजय देवगन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता अजय देवगन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनकी फिल्म "तानाजी द अनसंग वॉरियर" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार दिया गया है। अजय देवगन ने इस सम्मान के लिए खुशी जाहिर की है और सभी दर्शकों, निर्णायक मंडल के सदस्यों का व्यक्त किया है। 

 

"तानाजी द अनसंग वॉरियर" निर्देशक ओम राउत की फिल्म है, जिसे 10 जनवरी 2020 को रिलीज किया गया था। कोरोना महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नहीं हो रहा था। इस कारण इस वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पिछ्ले दो वर्षों की फिल्मों को भी शामिल किया, जिसमें अजय देवगन को फिल्म "तानाजी द अनसंग वॉरियर" के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है। 

Advertisement

 

 

"तानाजी द अनसंग वॉरियर" में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने 368 करोड़ रूपए की वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की थी। यह फिल्म मराठी योद्धा तानाजी मालूसारे के जीवन और संघर्षों पर आधारित है। यह अजय देवगन का बतौर अभिनेता तीसरा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार है। इससे पहले उन्हें फिल्म "जख्म" और "द लीजेंड ऑफ भगत सिंह" के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अजय देवगन के साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार दक्षिण के स्टार सूर्या को उनकी फिल्म सुराराई पॉटरु " के लिए मिला है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tanhaji Ajay Devgan, Ajay Devgan recieve best actor award for tanaji, Bollywood, 68 national Film award, Hindi cinema, Kajol, Saif Ali Khan, tanaji the unsung warrior, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 01 October, 2022
Advertisement