Advertisement
05 February 2023

अभिनेता अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

अभिनेता अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी सन 1976 को हुआ था। अभिषेक बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

गुरु (2007)

 

निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म। मुख्य भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधवन, विद्या बालन नजर आए। ए आर रहमान का संगीत। फिल्म कामयाब रही। 

 

 

 

 

धूम (2004)

 

निर्देशक संजय गड़वी की फिल्म। मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, ईशा देओल, रिमी सेन नजर आए। प्रीतम का संगीत और समीर के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

रिफ्यूजी ( 2000)

 

निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ नजर आए। अनु मलिक का संगीत और जावेद अख्तर के गीत। 

 

 

बंटी और बबली (2005)

निर्देशक शाद अली की फिल्म। मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी नजर आए। शंकर एहसान लॉय का संगीत और गुलज़ार के गीत। फिल्म सफल साबित हुई। 

 

 

TAGS: Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan important Hindi films, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan birthday
OUTLOOK 05 February, 2023
Advertisement