Advertisement
09 March 2023

अभिनेता सतीश कौशिक के शव का दिल्ली में होगा पोस्टमॉर्टम

अभिनेता सतीश कौशिक के शव का दिल्ली में होगा पोस्टमॉर्टम

हिन्दी सिनेमा के चर्चित अभिनेता सतीश कौशिक का आज सुबह निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके शव को दिल्ली स्थित दीन दयाल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। यहीं आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद सतीश कौशिक के शव को मुम्बई ले जाया जाएगा। सतीश कौशिक के निधन की सूचना आज सवेरे अनुपम खेर ने दी। 

 

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था। वह हिंदी सिनेमा में बतौर लेखक, निर्देशक और अभिनेता लंबे समय से सक्रिय थे। अनुपम खेर और अनिल कपूर के साथ उनकी दोस्ती बहुत गहरी थी। नब्बे के दशक में डेविड धवन, गोविंदा, कादर खान, शक्ति कपूर के संग उनकी जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वह वर्तमान समय में भी बेहद सक्रिय थे और फिल्मों, वेब सीरीज के माध्यम से निरन्तर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। 

TAGS: Actor Satish kaushik died, Satish kaushik death, Satish kaushik dead, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment, '
OUTLOOK 09 March, 2023
Advertisement