Advertisement
25 August 2022

अभिनेता विनीत कुमार सिंह की फिल्म "सिया" का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता विनीत कुमार सिंह की आगामी फिल्म "सिया" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन मनीष मुंद्रा ने किया है। दृश्यम फिल्म्स ने फिल्म का निमार्ण किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका विनीत कुमार सिंह और पूजा पाण्डेय ने निभाई है।

 

 

Advertisement

ट्रेलर का लिंक :

 

 

फिल्म "सिया" के बारे में बताते हुए निर्माताओं ने कहा कि यह फिल्म एक छोटे शहर की मजबूत लड़की की कहानी है। एक लड़की, जो समाज में फैली विसंगति और अन्याय के खिलाफ जंग शुरू करती है। वह पितृसत्ता के सामने घुटने टेकने की जगह संघर्ष करने का रास्ता चुनती है। इसी कोशिश में उसे तरह तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं मुसीबतों से जूझने और पार पाने की कहानी है फिल्म "सिया"।

 

विनीत कुमार सिंह और पूजा पाण्डेय ने इस फिल्म में बिलकुल अलग रंग की भूमिका निभाई है। मनीष मुंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म "सिया" 16 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

 

TAGS: Vineet Kumar Singh, Vineet Kumar Singh film siya trailer launched, Siya, Bollywood, Hindi cinema Entertainment Hindi news, drishyam films, Manish Mundra
OUTLOOK 25 August, 2022
Advertisement