Advertisement
11 November 2023

अभिनेत्री माला सिन्हा के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्मदिन है। माला सिन्हा का जन्म 11 नवम्बर सन 1936 को हुआ था। माला सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर -

 

प्यासा (1957)

Advertisement

निर्देशक गुरू दत्त की फिल्म। साहिर लुधियानवी के गीत और सचिन देव बर्मन का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका गुरू दत्त, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, रहमान और जॉनी वॉकर ने निभाई।

 

गीत (1970)

निर्देशक रामानंद सागर की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत और आनंद बख्शी, हसरत जयपुरी और प्रेम धवन के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका राजेंद्र कुमार और माला सिन्हा ने निभाई।

 

हिमालय की गोद में (1965)

निर्देशक विजय भट्ट की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। आनंद बख्शी, इंदीवर के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज कुमार, शशिकला और माला सिन्हा ने निभाई। 

 

मेरे हुजूर (1968)

निर्देशक विनोद कुमार की फिल्म। शंकर जयकिशन का संगीत। हसरत जयपुरी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका जीतेंद्र, माला सिन्हा और राज कुमार ने निभाई। 

TAGS: Actress Mala Sinha, Actress Mala Sinha birthday special article, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, art and entertainment,
OUTLOOK 11 November, 2023
Advertisement