Advertisement
24 March 2023

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह का ट्रेलर हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के चर्चित अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की आगामी फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर से ऐसा आभास होता है कि फिल्म रोमांच और रहस्य से भरी हुई होगी।

 

फिल्म ट्रेलर लिंक : <iframe width="932" height="492" src="https://www.youtube.com/embed/E7APBBJG34E" title="Gumraah (Official Trailer) Aditya Roy Kapur, Mrunal Thakur | Vardhan Ketkar | Murad K, Bhushan Kumar" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>

Advertisement

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। इसी के साथ मृणाल ठाकुर पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखेंगी। निर्देशक वर्धन केतकर की फिल्म गुमराह, साल 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म "थडम" का रीमेक है। गुमराह में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ रॉनित रॉय नजर आएंगे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gumrah trailer released, Aditya Roy Kapoor Gumrah trailer released, Aditya Roy Kapoor, Bollywood, Mrunal thakur, Hindi films, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment
OUTLOOK 24 March, 2023
Advertisement