Advertisement
19 May 2017

26 साल बाद फिर एक बार साथ दिखेगी ये जोड़ी

twitter

26 साल यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इस खबर की जानकारी जाने माने फिल्म विश्लेषक तरण आर्दश ने ट्विटर पर दी है। तरण ने ट्वीट करते हुए लिखा की दोनों लगभग तीन दशकों बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। वे उमेश शुक्ला के निर्देशन में '102 नॉट आउट' में साथ नजर आएंगे। उमेश शुक्ला इससे पहले 'ओएमजी- ओह माय गॉड' और 'ऑल इज वेल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

यह फिल्म इसी नाम के एक गुजराती नाटक पर आधारित है, जिसकी पटकथा लेखन और निर्देशन सौम्या जोशी ने किया है। सौम्या जोशी ही फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करेंगी। फिल्म 102 साल के एक पिता दत्तात्रेय वखारिया और उनके 75 साल के बेटे बाबु की कहानी पर आधारित है।

तरण आर्दश ने ट्विटर पर दोनों की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों को पहचानना मुश्किल है। एक नजर इस तस्वीर पर-

Advertisement

Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor reunite after almost 3 decades for director Umesh Shukla's #102NotOut... Filming commences in Mumbai... pic.twitter.com/hnaTnpZm1f
— taran adarsh (@taran_adarsh) 19 May 2017

इस कहानी के दोनों किरदार एक दूसरे के उलट हैं। पिता 102 साल की उम्र में भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ते, लेकिन वहीं बेटा एकदम उनके विपरीत होता है। ऋषि कपूर ने भी इस फिल्म के बारे में ट्विटर पर जिक्र करते हुए कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर काम करना शानदार होगा।

ऋषि कपूर ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हमेशा खुशी और सम्मान की बात है।

Wonderful to work again with the Legendary Amitabh Bachchan. Thank you Amitji, it never felt the 26 years old hiatus.We connected instantly! pic.twitter.com/t259iyW2zr
— Rishi Kapoor (@chintskap) 18 May 2017

गौरतलब है कि अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों ही इससे पहले भी बुजुर्ग किरदार निभा चुके हैं। अमिताभ ने पा और पिकू के लिए अपने लुक में बदलाव किया था। वहीं, ऋषि कपूर भी 'कपूर एंड संस' में एक बुजुर्ग का किरदार निभा चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, 26 साल, फिर साथ, Amitabh Bacchan, Rishi kapoor, after 26 year, seen together, once again
OUTLOOK 19 May, 2017
Advertisement