Advertisement
04 May 2016

राष्ट्रपति के भाषण में अपना नाम सुन भावुक हुए बिग बी

राष्ट्रपति के भाषण में अपना नाम सुन भावुक हुए बिग बी

राष्ट्रपति ने यह भाषण 63 वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान दिया था। अमिताभ को शूजित सरकार की फिल्म पीकू में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने बिग बी को जीवित किंवदंति  कहकर संबोधित किया था।
73 वर्षीय अमिताभ  ने ट्वीट किया,  राष्ट्रीय पुरस्कार में शिरकत कर दिल्ली से वापस लौट आया हूं। भारत के राष्ट्रपति के भाषण में अपना नाम सुन काफी भावुक और अभिभूत हूं। इस खास मौके पर अमिताभ के साथ पूरा परिवार फिल्म समारोह में शिरकत करने दिल्ली पहुंचा था।

TAGS: महानायक अमिताभ बच्चन, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, 63 वां राष्ट्रीय फिल्म समारोह, जीवित किंवदंति, big b, amitabh bachchan, Pranab Mukherjee, national film award, bachchan family.
OUTLOOK 04 May, 2016
Advertisement