Advertisement
22 August 2017

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब आर माधवन भी लेंगे नासा में ट्रेनिंग

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब आर माधवन भी लेंगे नासा में ट्रेनिंग

बता दें कि फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने नासा (नेशनल एरोनौट एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) में भी ट्रेनिंग ली। सुशांत ने अपने फैन्स के साथ ट्रेनिंग के दौरान ली हुई कुछ फोटोज भी शेयर की थी।

वहीं, इस बीच खबर है कि अब सुशांत के बाद साउथ सुपर स्टार आर माधवन भी उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयैर हैं। माधवन फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में अभिनय करने के लिए जल्द ही नासा से ट्रेनिंग लेने वाले हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें लग रहा था जैसे कि कोई बच्चा डिज्नीलैंड पहुंच गया हो। उन्होंने बताया कि जल्द ही माधवन भी इस फिल्म के लिए नासा से ट्रेनिंग लेने वाले हैं जिसके बाद वो भी आपसे एस्ट्रो सूट पहनकर अपने अनुभवों को शेयर करेंगे।

Advertisement

सुशांत ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान पहले तो उन्हें कोई दूसरा स्पेस सूट पहनाया गया था। जिसके बाद उन्हें उसके सारे फंक्शन्स बताए गए। सुशांत ने बताया, मुझे हैरानी तब हुई जब मुझे इस सूट की असली कीमत के बारे में पता चला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आ रहा है कि वो इस फिल्म में एस्ट्रोनॉट का रोल निभा सकती है, लेकिन अभी तक किसी फिल्म निर्माता की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। 'चंदा मामा दूर के' फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीत चुके संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी है। वहीं, इस फिल्म में सुशांत के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

TAGS: Sushant Singh Rajput, R Madhavan, training, NASA
OUTLOOK 22 August, 2017
Advertisement