Advertisement
15 July 2016

बेटी के साथ रेड कारपेट पर उतरे अजय

बेटी के साथ रेड कारपेट पर उतरे अजय

13 साल की न्यासा ने पिता के साथ ही लेकिन रेड कारपेट का महत्व समझ लिया है। काजोल-अजय की बेटी न्यासा को देखने के लिए यहां बहुत उत्सुकता और भीड़ थी। न्यासा ने अपने पापा अजय के साथ सिनेवर्ल्ड सिनेमाज में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम की तस्वीर पोस्ट करते हुए अजय ने लिखा, लड़कियों का सशक्तीकरण। मैं रेड कारपेट पर अपनी शक्ति लेकर चला। वह मेरी सच्ची ताकत है। मेरी बेटी मेरी शक्ति।

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल का यह सातवां संस्करण है जिसे दक्षिण एशियाई फिल्मों के सबसे बड़े समारोह के रूप में जाना जाता है। इसके तहत पूरे लंदन और बर्मिंघम में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है।

Advertisement

एजेंसी भाषा

TAGS: ajay devgn, londan indian film festival, nysa, अजय देवगन, लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल, न्यासा
OUTLOOK 15 July, 2016
Advertisement