Advertisement
08 November 2022

अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु के प्रदर्शन में भारी गिरावट दर्ज

अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु के प्रदर्शन में भारी गिरावट दर्ज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख का कारोबार किया है।इससे पहले रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों के सकारात्मक रिव्यू हासिल किए थे। दीवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म रामसेतु की टक्कर अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड से है। 

 

फिल्म रामसेतु के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका जैकलीन फर्नाडीज, नुसरत भरूचा और सत्यदेव ने निभाई है।फिल्म रामसेतु की कहानी रामायण की पौराणिक कथा में वर्णित रामसेतु की खोज पर आधारित है। इसमें रामसेतु के महत्व और उसके अस्तित्व पर चर्चा की गई है। दर्शकों को रामसेतु के बारे में इस फिल्म से और अधिक जानकारी मिलने की संभावना है। 

Advertisement

 

फिल्म 25 अक्टूबर सन 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बाद दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम पर भी प्रसारित की जाएगी। फिल्म को अरुणा भाटिया, विक्रम मल्होत्रा, लाइका प्रोडक्शन हाउस, प्राइम वीडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। निर्देशक डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

TAGS: Akshay Kumar, Akshay Kumar film ramsetu slows down at Box office, Bollywood Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 08 November, 2022
Advertisement