Advertisement
03 December 2015

आलिया को भाया सोनाक्षी का स्टाइल

बॉलीवुड की तारिकाओं के बारे में कहा जाता है कि वे किसी और की तारीफ नहीं करतीं। तब तो बिलकुल भी नहीं जब सामने वाली भी बॉलीवुड में ही काम करती हो। आलिया भट्ट ने लेकिन ऐसा कर दिया।

दिलेरी दिखाते हुए आलिया ने कहा कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा का स्टाइल बहुत पसंद है। खास कर तब जब वह ट्रैवल कर रही होती हैं। जबकि आलिया का खुद का ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा है और इस बारे में उनकी तारीफ होती रहती है। उन्होंने कहा कि कंगना और अमिताभ बच्चन को भी वह इसी कारण पसंद करती हैं।

लगता है आलिया बेबी बड़ी हो गई हैं और उन्हें पता चल गया है कि बॉलीवुड में नेटवर्किंग का भी महत्व है और इसे बनाए रखने का सबसे सुलभ हथियार तारीफ है।

TAGS: sonakshai sinha, alia bhatt, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट
OUTLOOK 03 December, 2015
Advertisement