Advertisement
16 November 2015

दंगल में चोट खा गए आमिर

दंगल में चोट खा गए आमिर

दंगल में पहलवान की भूमिका अदा कर रहे अभिनेता आमिर खान को इसकी शूटिंग के दौरान कंधे में चोट आई है और उन्हें अगले एक हफ्ते तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

आमिर जब लुधियाना में पहलवानी के दृश्य की शूटिंग कर रहे थे तब उनके कंधे में बुरी तरह चोट लग गई। उन्हें वहां अस्पताल ले जाया गया और उन्हें शूटिंग न करने की सलाह दी गई है। दोबारा शूटिंग शुरू होने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

आमिर मुंबई रवाना हो गए हैं और वह पूरी तरह आराम करेंगे। दंगल की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है और इसमें पहलवान महावीर सिंह और उनकी दो बेटियों गीता एवं बबीता फोगट के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है।

TAGS: amir khan, dangal, आमिर खान, दंगल
OUTLOOK 16 November, 2015
Advertisement