Advertisement
16 June 2015

सुपरहीरो दादाजी अमिताभ

पीटीआइ

 

अमिताभ बच्चन 73 वर्ष के हो गए हैं। पर उनके जोश में कोई कमी नहीं है। उनकी दिनचर्या में अभी भी आगामी प्रोजेक्ट की सूची सबसे ऊपर होती है। आने वाले दिनों में वह टीवी पर एस्ट्रा फोर्स सुपर हीरो के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन इतनी व्यस्ताओं के बीच भी वह मानते हैं कि परिवार का कोई तोड़ नहीं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘हम युवावस्था, विश्वविद्यालय की पढ़ाई,  लड़कियों, शादी, पत्नी, बच्चे वाली उम्र से गुजर चुके हैं और अब उम्र नाती-पोती के साथ समय बिताने की इच्छा होती है।

 

Advertisement

उन्होंने कहा कि  यह बेहद सुखद दौर है, कई लोग कहते हैं कि किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय नाती-पोती के साथ बिताए पल ही होते हैं। मैं भी इससे सहमत हूं इसलिए ही इस सुपरहीरो के किरदार के लिए मैंने हामी भरी। एस्टा फोर्स में वह कई शक्तियों और ताकतों वाले एक दादा के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने कहा शो में दो जुड़वां बच्चे हैं जो मेरे नाती-पोती जैसे ही हैं। मुझे उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

TAGS: amithabh bacchan, astra force, graphic india, अमिताभ बच्चन, एस्ट्रा फोर्स, ग्राफिक इंडिया
OUTLOOK 16 June, 2015
Advertisement