Advertisement
11 October 2022

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अक्टूबर सन 1942 को हुआ था। अमिताभ बच्चन को हिन्दी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेता के रुप में जाना जाता है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

 

 

दीवार (1975)

 

निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी, निरूपा राय, इफ्तेखार नजर आए। राहुल देव बर्मन का संगीत और साहिर लुधियानवी के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

 

 

 

 

 

मुकद्दर का सिकन्दर (1978)

 

  

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलजार, रेखा और अमजद खान ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

 

परवरिश (1977)

 

 

 

निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शम्मी कपूर, नीतू सिंह, शबाना आजमी, अमजद खान नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

सिलसिला (1981)

 

 

 

निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म। शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया का संगीत। जावेद अख्तर के गीत। अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, संजीव कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म कामयाब रही। 

 

 

 

 

 आनंद (1971)

 

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए। सलिल चौधरी का संगीत। गुलजार और योगेश के गीत। फिल्म में जीने के तरीके को खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। हिन्दी सिनेमा की उत्कृष्ट फिल्मों में शामिल है आनंद। 

 

TAGS: Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan birthday, article on Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan important Bollywood Hindi movies, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 11 October, 2022
Advertisement