Advertisement
25 September 2015

फिर छोटे परदे पर बिग बी

फिर छोटे परदे पर बिग बी

अपने नए शो में 72 वर्षीय अभिनेता एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे जो पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। कौन बनेगा करोड़पति जैसा रियलिटी शो पेश कर चुके बिग ने एक बयान में कहा, ‘स्टार इंडिया के साथ टेलीविजन पर अपना पहला कदम रखने के बाद से ही मैं स्टार प्लस के साथ दोबारा काम करने को लेकर  इच्छुक रहा हूं। मैं चाहता था कि हम एक अच्छे शो के लिए फिर साथ आएं और विरासत को आगे बढ़ाएं।’

अमिताभ फिक्शन आधारित लघु श्रृंखला युद्ध में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने आज की रात है जिंदगी के बारे में सुना तो मैं तुरंत उसके साथ जुड़ गया। मुझे सही मायने में लगता है कि मीडिया ऐसा शक्तिशाली माध्यम है जो परिवर्तन को प्रेरित कर सकता है। पर हमे यह मनोरंजन के जरिये हासिल करना होगा। मुझे यह शो इसलिए पसंद है क्योंकि यह पूरी तरह से मनोरंजक है। मैं इसमें काम करने के लिए वाकई उत्सुक हूं।’

TAGS: amitabh bachchan, television show, aaj ki raat hai zindagi, star tv, अमिताभ बच्चन, टेलीविजन शो, आज की रात है जिंदगी, स्टार टीवी
OUTLOOK 25 September, 2015
Advertisement