Advertisement
24 November 2022

अमोल पालेकर के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अमोल पालेकर का जन्मदिन है। अमोल पालेकर का जन्म 24 नवम्बर सन 1944 को हुआ था। इस अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

 

रजनीगंधा (1974)

 

 

 

निर्देशक बासु चटर्जी की फिल्म। सलिल चौधरी का संगीत और योगेश के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका अमोल पालेकर, विद्या सिन्हा, दिनेश ठाकुर ने निभाई। 

 

 

 

 

 

 छोटी सी बात (1976)

 

 

 

निर्देशक बासु चटर्जी की फिल्म। सलिल चौधरी का संगीत और योगेश के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका विद्या सिन्हा, अमोल पालेकर, असरानी, अशोक कुमार ने निभाई। 

 

 

 

 गोलमाल (1979)

 

 

 

गोलमाल निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका अमोल पालेकर, उत्पल दत्त, बिंदिया गोस्वामी ने निभाई। आर डी बर्मन का संगीत। अमोल पालेकर ने डबल रोल निभाया। अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की जुगलबंदी खूब पसंद की गई।फिल्म को कॉमेडी फिल्मों के श्रेणी में उच्च स्थान पर रखा जाता है। 

 

 

रंग बिरंगी (1983)

 

 

 

रंग बिरंगी निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म है। फिल्म हिंदी लेखक कमलेश्वर की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका फारुक शेख, उत्पल दत्त, दीप्ति नवल, अमोल पालेकर, परवीन बाबी ने निभाई। फिल्म का संगीत आर डी बर्मन ने दिया। फिल्म में उत्पल दत्त ने एसीपी धुरंधर का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 

 

 

नरम गरम (1981)

 

 

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म नरम गरम उत्पल दत्त की महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म में अमोल पालेकर, शत्रुघ्न सिन्हा, स्वरूप संपत, ए के हंगल ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म का संगीत आर डी बर्मन ने दिया। फिल्म में अलग अलग किरदार अमोल पालेकर से मिलने जाते हैं और स्वरूप संपत को देखकर उसके साथ विवाह करने की योजना बनाने लगते हैं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Amol palekar, Amol palekar birthday, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, naram garam, golmal, rajnigandha
OUTLOOK 24 November, 2022
Advertisement