Advertisement
12 January 2024

अभिनेता अमरीश पुरी की पुण्यतिथि पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

अभिनेता अमरीश पुरी की पुण्यतिथि पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अमरीश पुरी की पुण्यतिथि है। अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी सन 2005 को हो गया था। अमरीश पुरी की पुण्यतिथि के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ( 1995)

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान ने लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया और हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी। काजोल ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जिसके लिए सपने भी ज़रूरी हैं और परिवारिक मूल्य भी। शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी खूब पसंद की गई। फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, परमीत सेठी, हिमानी शिवपुरी ने सहायक भूमिका निभाई। 

 

 

गदर (2001)

निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म। आनंद बख्शी के गीत और उत्तम सिंह का संगीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। गदर को हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्मों में माना जाता है। 

 

 

घायल (1990)

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म। राजकुमार संतोषी की स्क्रिप्ट। फिल्म को प्रोड्यूस किया धर्मेन्द्र ने। बप्पी लहरी का संगीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, मीनाक्षी सेषाद्रि, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी, अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

घातक ( 1996 ) 

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म। राहुल देव बर्मन और अनु मलिक का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी, मीनाक्षी सेषाद्रि, के के रैना ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब रही और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

मिस्टर इंडिया (1987)

निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका अनिल कपूर और श्रीदेवी ने निभाई। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे जबकि संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया। फिल्म में खलनायक की भूमिका में अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म बेहद कामयाब रही।

 

TAGS: Amrish Puri death anniversary, Amrish Puri, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 12 January, 2024
Advertisement